Top 1 Astrologer in Indore

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: भोपाल में कृष्णा गुरुजी संग कुष्ठ रोगियों ने किया योग, लिया नेत्रदान का संकल्प

MP News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल के गांधीनगर कुष्ठ आश्रम में इंदौर से आए अंतरराष्ट्रीय योग गुरु कृष्णा मिश्रा (कृष्णा गुरुजी) ने कुष्ठ रोगियों के साथ योगाभ्यास कर समाज को अनूठा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग हर उस व्यक्ति का अधिकार है, जिसे समाज ने पीछे छोड़ दिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल के गांधीनगर कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों ने भी योगाभ्यास किया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी कुछ अलग करते हुए इंदौर से पहुंचे अंतरराष्ट्रीय योग गुरु कृष्णा मिश्रा (कृष्णा गुरुजी) ने योग दिवस को कुष्ठ रोगियों के बीच मनाने का निर्णय लिया। आश्रम में योग को एक सच्चे आत्मिक अनुभव के रूप में मनाया गया। कृष्णा गुरुजी पिछले 11 वर्षों में उन वर्गों के बीच योग को पहुंचाया है, जिन्हें समाज अक्सर नजरअंदाज कर देता है।

इन आसनों का कराया अभ्यास

गुरुजी ने सबसे पहले योग प्रार्थना राष्ट्रगान के साथ कराई और फिर दिव्यांगों के लिए अनुकूल प्राणायाम कराए। ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, भ्रामरी, नाड़ी शोधन, पितृ प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।

श्वास और ऊर्जा के माध्यम रोग होता है दूर

इस दौरान कृष्णा गुरुजी ने हीलिंग के बारे में भी बताया। उन्होंने हीलिंग को भी योग का ही एक रूप बताया, जिसमें श्वास और ऊर्जा के माध्यम से रोग को बाहर निकाला जाता है। उन्होंने सभी रोगियों को Divine Astro Healing की विधियां सिखाईं और व्यक्तिगत स्पर्श चिकित्सा (Healing Touch) भी दी।

‘तुझमें नारायण, मुझमें नारायण’ भाव के साथ लिया नेत्रदान का संकल्प

कार्यक्रम में सभी कुष्ठ रोगियों ने सामूहिक रूप से नेत्रदान का संकल्प लिया। इस दौरान “तुझमें नारायण, मुझमें नारायण” भाव के साथ जब यह संकल्प दोहराया गया, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं। कृष्णा गुरुजी ने कहा कि  “अगर आप समाज से कुछ लेने नहीं, देने का भाव रखेंगे तो आप दया के पात्र नहीं, प्रेरणा बन जाएंगे।”

इंदौर की अधिक जानकारी, हर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ विकल्प और स्थानीय अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Best Indore पर जरूर विजिट करें।

Facebook-logo-sign-blue-removebg-preview

100, 200

Fans

9

Subscribers

No Content Available
No Content Available
No Content Available
No Content Available
No Content Available