Top 1 Astrologer in Indore

आज का राशिफल – 23 जून 2025 (सोमवार)

आज का राशिफल – 23 जून 2025 (सोमवार)

राशिफल   एक वैदिक ज्योतिषीय प्रणाली पर आधारित है, जो किसी भी व्यक्ति की चंद्र राशि या लग्न राशि के आधार पर बताई गई है। संकेत (सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध आदि)ग्रह और नक्षत्रों की वर्तमान स्थिति देखकर बताया जाता है कि आज का दिन, सप्ताह, माह या वर्ष आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलना चाहिए, इससे निर्णय लेना आसान होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की याद सता सकती है। इसके साथ ही, घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है।
आर्थिक रूप से आप अपने कर्जों को मिल-बैठकर सुलझाने में सक्षम रहेंगे, जिससे तनाव कम होगा। परिवार में किसी पार्टी या आयोजन के चलते माहौल खुशियों से भरपूर रहेगा।
  शुभ रंग: लाल
  शुभ अंक: 9
  उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

वृष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन विवेक से निर्णय लेने का है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें। प्रेमीजन आज रोमांटिक मूड में रहेंगे और साथी संग बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
कार्यस्थल पर आप बाधाओं को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बन सकती है, साथ ही किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
  शुभ रंग: पीला
  शुभ अंक: 6
  उपाय: गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि: आज का राशिफल

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। विशेष रूप से शेयर बाजार से जुड़े लोग आज अच्छा निवेश कर सकते हैं।
यदि आपने कोई गलती की है तो तुरंत माफी मांग लेना ही बेहतर रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए योजना बनानी पड़ सकती है।
  शुभ रंग: हरा
  शुभ अंक: 5
  उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है।
बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन कोई शुभ समाचार विवाह से संबंधित मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।
  शुभ रंग: सफेद
  शुभ अंक: 2
  उपाय: चंद्रमा को कच्चे दूध से अर्घ्य दें और “ॐ चं चन्द्राय नमः” का जाप करें।

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आय में वृद्धि का सूचक है। किसी समस्या के समाधान के लिए जीवनसाथी से सलाह लें। आप भविष्य के लिए बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं।
वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिले, तो पीछे हटने से बचें।
  शुभ रंग: नारंगी
  शुभ अंक: 1
  उपाय: सूर्य देव को जल में रोली मिलाकर अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज लेन-देन के मामलों में सावधानी रखनी होगी। धन उधार देने से बचें। कानूनी मामलों में खर्च संभव है।
बिजनेस में योजनाओं पर चर्चा करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और मामा पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है।
  शुभ रंग: गुलाबी
  शुभ अंक: 3
  उपाय: माता दुर्गा को गुलाबी फूल चढ़ाएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

तुला राशि: आज का राशिफल

आज धार्मिक कार्यों में संलग्न होकर नाम कमा सकते हैं। किसी पुराने अनुभव से सबक लेना जरूरी है। जोखिम लेने से बचें।
कार्यस्थल पर काम की सराहना होगी। संतान की संगति पर ध्यान दें और ससुराल पक्ष से तालमेल बनाकर चलें।
  शुभ रंग: हरा
  शुभ अंक: 6
  उपाय: माँ लक्ष्मी को मिश्री और बताशे अर्पित करें और “श्री सूक्त” का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: आज का राशिफल

आज दिन मिले-जुले परिणाम देगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है।
पारिवारिक मामलों में सचेत रहें। किसी विवाद की स्थिति में चुप रहना बेहतर रहेगा। माता का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।
  शुभ रंग: पीला
  शुभ अंक: 8
  उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

धनु राशि: आज का राशिफल

आज पुराने कार्यों की पूर्णता होगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी होगी।
जीवनसाथी से खुलकर बात करें। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
  शुभ रंग: लाल
  शुभ अंक: 3
  उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं और “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें।

मकर राशि: आज का राशिफल

आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में वरिष्ठ की राय उपयोगी रहेगी।
कानूनी सलाह की आवश्यकता हो सकती है। विवाह संबंधी वार्ता सफल हो सकती है।
  शुभ रंग: सफेद
  शुभ अंक: 4
  उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और शनि स्तोत्र पढ़ें।

कुंभ राशि: आज का राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं, परंतु आप उन्हें सुलझा लेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें।
वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर यात्रा करना लाभदायक रहेगा।
  शुभ रंग: नारंगी
  शुभ अंक: 7
  उपाय: पीपल वृक्ष की परिक्रमा करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

मीन राशि: आज का राशिफल

आज दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। आय में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य पूरे हो सकते हैं।
जीवनसाथी से सरप्राइज़ गिफ्ट मिल सकता है। यात्रा में सावधानी रखें।
  शुभ रंग: हरा
  शुभ अंक: 2
  उपाय: विष्णु भगवान को पीले फूल चढ़ाएं और “ॐ विष्णवे नमः” का जाप करें।

इंदौर की अधिक जानकारी, हर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ विकल्प और स्थानीय अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट 
बेस्ट इंदौर पर अवश्य जाएं।

Facebook-logo-sign-blue-removebg-preview

100, 200

Fans

9

Subscribers

  • Latest News