योग दिवस पर इंदौर में सिंधिया का योग अभ्यास, कहा – बेहतर जीवन के लिए व्यायाम जरूरी

Best Indore News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदौर के राजवाड़ा गणेश हॉल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ सामूहिक योग किया। वहीं अभिनेत्री अदा शर्मा और शहर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने योग कर आयोजन को भव्य रूप दिया। इंदौर: में राजवाड़ा के गणेश हॉल में योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनप्राधियों और लोगों के साथ योग किया। सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि स्वस्थ शरीर में ही सकारात्मक विचार आते हैं। बेहतर जीवन शैली के लिए व्यायाम आवश्यक है। इस भारतीय योग विधा को विश्व के कई देशों ने अपनाया है। योग एक स्वअनुशासन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि योग एक स्वअनुशासन है। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है। भारत की संस्कृति हमें सिखाती है कि सभी का कल्याण हो। मैं से हम की यात्रा सेवा समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि योग को लोक शैली और दिनचर्या का हिस्सा बनाए। विश्व में योग के प्रचार के लिए भारत विज्ञान की मदद ले रहा है। इस पर रिसर्च हो रही है। भारतीय चिकित्सा में इसका महत्व बढ़ने लगा है। इस दौरान मंत्री सिंधिया के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला भी मौजूद रहे। इंदौर में गोपुर चौराहे पर भी सामूहिक योग किया गया। अभिनेत्री अदा शर्मा ने शहवासियों के साथ योग के विभिन्न आसान किए। इसके अलावा अभय प्रशाल में भी योग दिवस पर हजारों लोगों ने योग कर रिकॉर्ड बनाया। राजवाड़ा पर लगा दिए पोस्टर योग दिवस भी सिंधिया समर्थकों ने अपने नंबर बढ़ाने में कसर नहीं रखी। राजवाड़ा पर पोस्टर लगाना प्रतिबंधित है, लेकिन चौक को पोस्टरों से पाट दिया गया। इंदौर की अधिक जानकारी, हर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ विकल्प और स्थानीय अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Best Indore पर जरूर विजिट करें।
पत्नी कहती है, तुम्हें राजा रघुवंशी बना दूंगी’… परेशान पति शिकायत लेकर पहुंचा इंदौर थाने

Best Indore news: इंदौर के एरोड्रम पुलिस थाने में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रेम नारायण ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मानसी उसे राजा रघुवंशी की तरह हत्या करने की धमकी दे रही है। प्रेम नारायण का कहना है कि मानसी को दूसरे युवक से प्यार हो गया है। इंदौर। बाबू मुरारी कॉलोनी के प्रेम नारायण ने एरोड्रम पुलिस थाने पर पत्नी की शिकायत की है। इसमें उसने पत्नी मानसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पत्नी राजा रघुवंशी की तरह हत्या करने की धमकी दे रही है। मूलतः दमोह निवासी प्रेम देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर मशीन ऑपरेटर है। उसने दो साल पूर्व ही आर्य समाज में मानसी से शादी की थी। प्रेम ने ही एयर होस्टेज के लिए एडमिशन करवाया था। सिटी बस में दीपक नामक युवक से दोस्ती हो गई और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद अब पत्नी मानसी मुझे ही धमका रही है। उधर मानसी ने कहा- वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। मारपीट करने के कारण उसे छोड़ दिया है। एयर होस्टेज की ट्रेनिंग दिलवा रहा था प्रेम नारायण का कहना है कि मैं पत्नी को एयर होस्टेज की ट्रेनिंग दिलवा रहा था, ताकि वो मेरे साथ एयरपोर्ट पर अच्छी नौकरी कर सके। लेकिन वो तो किसी और को ही सिटी बस में दिल दे बैठी। जब उसके अफेयर की बात मुझे पता चली तो आपत्ति जताई, इसके बाद वो मुझे मारने की धमकी देने लगी। वो मुझसे कहती है कि तुम्हारा हाल राजा रघुवंशी की तरह बना दूंगी। पति ने शिकायत में कहा कि मैं पत्नी की इन धमकियों से परेशान हो गया हूं। मैं अब उसके साथ नहीं रहना चाहता, वो मुझे कभी भी खत्म कर सकती है। पुलिस ने इस मामले में पति की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदौर की अधिक जानकारी, हर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ विकल्प और स्थानीय अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Best Indore पर जरूर विजिट करें।
MP Weather Alert: अशोकनगर-शिवपुरी में भारी बारिश की चेतावनी, पूरे प्रदेश में बरसेंगे बादल

MP News: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है, जिससे बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शनिवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, विशेषकर अशोकनगर एवं शिवपुरी जिले में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। मध्य प्रदेश: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक गुना में 50, शिवपुरी में 45, टीकमगढ़ में 40, नरसिंहपुर में 21, सागर में 17, मलाजखंड एवं मंडला में 14, पचमढ़ी में 13, बैतूल में 12, छिंदवाड़ा में 11, सीधी में छह, जबलपुर में चार, दमोह में तीन, नौगांव में दो, ग्वालियर में एक मिलीमीटर बारिश हुई। इन इलाकों में हुई भारी बारिश मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। विशेषकर अशोकनगर एवं शिवपुरी जिले में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धार, खंडवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, अशोकनगर, शिवपुरी, राजगढ़, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली एवं छतरपुर में भारी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में झारखंड और उसके आसपास बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर दक्षिणी बिहार और उसके आसपास पहुंच गया है। इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात संबद्ध है, जो दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। अच्छी बारिश होने की संभावना उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तरी गुजरात से होकर जा रही है। पूर्व-पश्चिमी द्रोणिका उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से मेघालय तक बनी है, जो उत्तर-पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तक बनी है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। गुना में दूसरे दिन भी तेज बारिश गुना जिले में लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी रही। मौसम विभाग में भारी बारिश के लिए पहले बताया था। शनिवार सुबह बमोरी फतेहगढ़ क्षेत्र में नदी नाले ऊफान पर आ गए हैं। फतेहगढ़ क्षेत्र की कोहन नदी में दो लोगों के बहने की सूचना है। थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा के अनुसार उनका ट्रैक्टर तो नदी में दिखाई दे रहा है, लेकिन वह दोनों लोग नहीं मिल रहे हैं, रेस्क्यू जारी है, दोनों निवेरी गांव के बताए जा रहे हैं। गुना में नदी में बहे व्यक्ति की मौत वहीं बरसाती नदी में एक व्यक्ति बह गया। जिनकी मौत की सूचना है उनका नाम गोलू वाल्मिक फतेहगढ़ बताया जा रहा है। बमोरी फतेहगढ़ क्षेत्र में कोहन, बरसाती और मगरोडा नदी है, बरसाती और मगरोडा नदी कोहन में जाकर मिलती है। लगातार दूसरे दिन बारिश से नदी नाले ऊफान पर हैं जिले में। इंदौर की अधिक जानकारी, हर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ विकल्प और स्थानीय अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Best Indore पर जरूर विजिट करें।
ट्रेडिंग के नाम पर 2200 करोड़ की ठगी, ‘बॉट ब्रो’ के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
MP News: मध्य प्रदेश एसटीएफ ने बाट ब्रो ट्रेडिंग घोटाले में दो आरोपितों दीपक शर्मा और मदन मोहन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने योर्कर एफएक्स और योर्कर कैपिटल नाम की कंपनियों में निवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा किया था। एसटीएफ ने आरोपितों से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों में जमा राशि लगभग 90 करोड़ रुपये फ्रीज करा दी है। मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ‘बाट ब्रो’ ट्रेडिंग में निवेश से भारी लाभ का लालच देकर हजारों लोगों से 2200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में दीपक शर्मा और मदन मोहन कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उन्होंने योर्कर एफएक्स और योर्कर कैपिटल नाम की कंपनियों में निवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा किया है। आरोपितों से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों में जमा राशि लगभग 90 करोड़ रुपये फ्रीज कराए गए हैं यानी इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश एसटीएफ कार्यालय भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में इंदौर एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक नवीन चौधरी व भोपाल के एसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि दोनों कंपनियां अनाधिकृत हैं। आरोपितों ने टेलीग्राम एप में अलग-अलग ग्रुप बनाकर लोगों से संपर्क किया। निवेश के नाम पर 16 बैंक खातों में राशि मंगवाई। उन्होंने बताया कि इंदौर के रहने वाले ईशान सलूजा ने दोनों कंपनियों में निवेश करने पर 6-8 प्रतिशत प्रतिमाह का निश्चित लाभ देने के नाम पर 20 लाख 18 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत एसटीएफ में थी। इस पर एसटीएफ भोपाल में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसके बाद विवेचना के लिए एसटीएफ मुख्यालय स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। विवेचना में पता चला कि आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईशान सलूजा से पंजीयन के नाम पर 18 हजार बैंक खातों में जमा करवाए। इसके बाद आरोपित दिल्ली से विमान से इंदौर आकर उनसे 20 लाख रुपये निवेश के नाम पर लिए। जांच में सामने आया है कि आरोपित कंपनी योर्कर एफएक्स, वीएफएक्स और क्यूएफएक्स के विरुद्ध निवेशकों से धोखाधड़ी के महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, असम आदि राज्यों में कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं। इंदौर की अधिक जानकारी, हर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ विकल्प और स्थानीय अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Best Indore पर जरूर विजिट करें।
स्टॉप डैम हादसा: डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, बुझ गए दो घरों के इकलौते चिराग

MP News: खेत बुवाई के लिए परिवार सहित गुरुवार को सुबह से बोवनी करने के लिए जंगल किनारे स्थित खेड़ी ढाना के कमानी गेट के पास वाले खेत में बच्चे गए हुए थे। जहां परिवार सहित खेती के काम में लग गए और बच्चे खेलने में लग गए। खेलते खेलते कब डैम के पास पहुंच गए पता ही नहीं चला। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम सावंगी में दो बच्चों की स्टॉप डैम में डूबने से मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि उर्फ पप्पू पिता माधवराव मोगरकर 12 वर्ष एवं कौस्तुभ पिता शेषराव मोंगरकर 10 वर्ष की गुरुवार खेत से खेलते खेलते समीप के स्टाप डेम पहुंच गए और उसमें नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। खेलते समय डैम पर पहुंचे बच्चे सावंगी निवासी मृतक कौस्तुभ के पिता शेषराव मोंगरकर ने बताया कि वे अपने भाई माधवराव के साथ खेत बुवाई के लिए परिवार सहित गुरुवार को सुबह से बोवनी करने के लिए जंगल किनारे स्थित खेड़ी ढाना के कमानी गेट के पास वाले खेत में गए हुए थे। जहां परिवार सहित खेती के काम में लग गए और बच्चे खेलने में लग गए। खेलते खेलते कब डैम के पास पहुंच गए पता ही नहीं चला। दोपहर में भोजन करने के लिए बच्चों को देखा तो दिखे नहीं। जिससे खेत के आसपास आवाज भी दी पर बुलाने पर भी नहीं आए। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव खेत के पास ही बने स्टॉप डैम के पास देखा तो दोनों भाइयों के कपड़े और चप्पल पड़े थे । ग्रामीणों की सहायता से लगभग 12 फीट गहरे स्टॉप डेम के पानी में उतरकर देखा तो पानी में मृत अवस्था में कौस्तुभ नजर आया जिसे शाम को निकाला। इधर रवि को ढूंढने की कोशिश की पर नहीं मिला जिसे एसडीआरएफ टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को रवि की तलाश कर उसका शव भी पानी से बाहर निकाला। मासोद पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए तथा पूरा मामला जांच में लिया है। चार बहनों में इकलौता था रवि दोनों ही चचेरे भाई अपने परिवार में इकलौते थे। बताया जा रहा है कि रवि चार बहनों में इकलौता था। कौस्तुभ भी परिवार में इकलौते था। दोनों बच्चों की आकस्मिक मौत से परिवार सदमे में है तथा पूरे गांव में शोक की लहर है। शुक्रवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया जिसमे पूरा गांव शामिल हुआ। इंदौर की अधिक जानकारी, हर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ विकल्प और स्थानीय अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Best Indore पर जरूर विजिट करें।
इंदौर में पार्षद अनवर डकैत के घर और ससुराल पर पुलिस की रेड
Best Indore News: इंदौर में लव जिहाद कांड को लेकर पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत की तलाश जारी है। पुलिस ने उसके घर और ससुराल पर छापेमारी की है, लेकिन वह अभी तक फरार है। अनवर पर 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इंदौर। लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों का वित्त पोषक पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत छठे दिन भी नहीं मिला। बाणगंगा और सदर बाजार पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। अनवर के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में 19 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। बाणगंगा पुलिस के अनुसार अनवर पुत्र मोहम्मद असलम कादरी का दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपित अल्ताफ खान और साहिल ने नाम लिया था। हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने वाले इन दोनों आरोपितों को अनवर ने तीन लाख रुपये देकर कहा था कि उनसे शादी करो और अनैतिक कारोबार में शामिल करो। आरोपितों की अनवर से मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रमों में मुलाकात होती थी। टीआई सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार पुलिस ने अनवर को आरोपित बनाया है। उसके घर (भिश्ती मोहल्ला) और ससुराल (सदर बाजार) में छापा मार कार्रवाई की जा रही है। अनवर के विरुद्ध सदर बाजार, आजाद नगर, संयोगितागंज, उज्जैन सहित विभिन्न थानों में 19 केस दर्ज हैं। डीसीपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित भी कर दिया है। पुलिस ने उसके साले अमजद और आमिर के स्वजन से पूछताछ की है। रासुका की तैयारी, कमिश्नर ने नोटिस भेजा सदर बाजार पुलिस ने अनवर के विरुद्ध रासुका का प्रस्ताव भेजा है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अनवर ने एक प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए थे। टीआई यशवंत बड़ौले के मुताबिक अनवर की इस मामले में जमानत हो चुकी है। पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर रासुका का प्रस्ताव भेजा है। सीपी कोर्ट से अनवर को नोटिस भी जारी हो चुका है। सरकार के सामने नहीं चलेगी किसी की दादागीरी शहर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के भगोड़े पार्षद अनवर कादरी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस को फ्री हैंड देने की बात कही। उन्होंने कहा कि डकैत हो या डकैत का बाप प्रदेश सरकार के सामने किसी की दादागीरी नहीं चलेगी।. इंदौर की अधिक जानकारी, हर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ विकल्प और स्थानीय अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Best Indore पर जरूर विजिट करें।