Top 1 Astrologer in Indore

इंदौर की डॉ निकिता कुशवाह ने कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया दम, पहना 20 लाख रुपए का लहंगा

इंदौर: डॉक्टर निकिता कुशवाह ने एक बार फिर शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। इस बार वह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में से एक कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। वे इन दिनों फ्रांस में हैं और फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक कर चुकी हैं। निकिता कुशवाह कांस में 20 लाख का लहंगा पहना है।


पहले राउंड में निकिता ने पहना 20 लाख का लहंगा

पहले राउंड में डॉ. निकिता ने एक खास गाउन पहना, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है। यह गाउन वियतनाम के मशहूर डिजाइनर द्वारा ‘फेयर गॉडेस ऑफ स्प्रिंग’ थीम पर तैयार किया गया था। इसे बनाने में करीब तीन महीने लगे और 50 से ज्यादा कलाकारों ने मिलकर इसे पूरा किया। खास बात यह है कि गाउन में लगे सभी क्रिस्टल हाथ से बनाए गए हैं।

पहनेंगी खास भारतीय लहंगा

अब फेस्टिवल के अगले राउंड में डॉ. निकिता एक बेहद खास भारतीय लहंगा पहनेंगी। डॉ. निकिता सिर्फ एक मॉडल नहीं, बल्कि पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने इंदौर से पढ़ाई की है और महिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही हैं। वे कई सामाजिक अभियानों से जुड़ी रही हैं।

पिछले साल उन्होंने दक्षिण कोरिया में हुई मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां वे फर्स्ट रनर-अप बनी थीं। उस प्रतियोगिता में 100 से अधिक देशों की प्रतिभागी थीं।

क्या है कांस फिल्म फेस्टिवल ?

कांस दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह है, जिसका आयोजन हर साल फ्रांस के शहर कांस में किया जाता है। 78वां कांस फिल्म महोत्सव 13 से 24 मई तक चल रहा है, जिसमें 12 दिनों तक ग्रैंड फिल्म स्क्रीनिंग होती है। इसकी शुरुआत फ्रांस सरकार और फ्रांसीसी फिल्म इंडस्ट्री ने की थी, जिसका उद्देश्य विश्व सिनेमा को बढ़ावा देना, नई प्रतिभाओं को मंच देना और वैश्विक संस्कृतियों को जोड़ना था। यह फेस्टिवल कला और स्वतंत्र सिनेमा को प्राथमिकता देने के लिए शुरू किया गया था।

Facebook-logo-sign-blue-removebg-preview

100, 200

Fans

9

Subscribers

  • wao News

  • No Content Available
    No Content Available
    No Content Available
    No Content Available
    No Content Available