Top 1 Astrologer in Indore

भगवान के घर’ से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 300 किलो के 49 घंटे बरामद

MP News: ग्वालियर में पुलिस ने मंदिर से पीतल के घंटे चुराकर बेचने वाले 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 3 कबाड़ियों को भी गिरफ्तार किया है, जो इन चोरों से चोरी का माल खरीदते थे। पुलिस ने चोरों के पास से 300 किलो वजन के 49 पीतल के घंटे बरामद किए हैं। शहर के अलग-अलग मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले दो चोर और इन घंटों को खरीदने वाले तीन खरीदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गैंग के पास से कुल 300 किलो वजन के 49 घंटे बरामद हुए हैं। जब इनसे पूछताछ की गई तो बोले कि इन्होंने घंटा चोरी की 80 से ज्यादा घटनाएं अब तक की हैं। चोरों को नशे की लत है, इसे पूरी करने के लिए घंटा चोरी कर आसानी से इसे बेच देते हैं, जिससे रुपये मिल जाते हैं। दरअसल, उटीला क्षेत्र में स्थित अलग-अलग मंदिरों से कुछ ही दिनों में पीतल का घंटा चोरी होने की तीन घटनाएं हुईं। यहां से करीब 62 किलो वजनी पीतल के घंटे चोरी हो गए। लगातार मंदिरों में हो रही चोरी की घटना से क्षेत्रवासी भी आक्रोशित थे। एसडीओपी मनीष यादव और उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत की टीम ने घंटा चोरों को पकड़ने के लिए पड़ताल शुरू की। एक जगह सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध नजर आए थे। इसके बाद इनकी पहचान हो गई। पुलिस बीते रोज दोनों चोरों तक पहुंच गई। जब इनसे पूछताछ की गई तो वे बोले कि न सिर्फ उटीला बल्कि शहर के अन्य क्षेत्रों में मंदिरों से भी घंटे चोरी किए हैं। इन घंटों को कबाड़े का काम करने वाले तीन लोगों को बेचा था। इसके बाद पुलिस इन लोगों के पास पहुंच गई और यहां चोरी की घंटे भी बरामद हो गए। पुलिस ने चोर सोनू सोलंकी और महेश कुशवाह के साथ-साथ कबाड़ी रामकिशोर राठौर, पूरन राठौर और सुरेंद्र राठौर को गिरफ्तार किया है। जिनसे चोरी का सामान बरामद किया गया है। एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले दो चोर और खरीदार पकड़े गए हैं। करीब 300 किलो वजन के 49 घंटे इनके पास से बरामद हुए हैं। चोरी की घटनाएं तो और ज्यादा की हैं।

एमपी का मौसम पूर्वानुमान आज: पूरे मध्य प्रदेश में चार दिन में तेज बारिश का येलो खतरा

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे छा रहा है और चार दिन के अंदर पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने झाबुआ, उज्जैन, मंदसौर और मंडला जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। भोपाल (Madhya Pradesh Temperature Today)। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे छा रहा है। चार दिन के अंदर ही यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। मंगलवार को मानसूनी बादल 15 और शहरों में छा गए। अगले 48 घंटे के अंदर ही ये कुछ अन्य हिस्सों में भी पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने झाबुआ, उज्जैन, मंदसौर और मंडला जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनुपपुर, उमरिया, डिंडौरी जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडौरी में पहुंचा मानसून प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक के बाद मंगलवार को मानसून ने जबलपुर संभाग के मंडला, डिंडौरी में भी आमद दर्ज करा दी। इसका प्रभाव जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में भी देखा गया। अलग-अलग स्थानों पर कहीं तेज तो कहीं मध्यम बौछारें पड़ीं। करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश से शहर की सड़कें पानी से तरबतर हो गईं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मानसून जबलपुर पहुंचेगा और फिर कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां सक्रिय मंगलवार को दोपहर में शहर में खंड बारिश हुई। दमोहनाका व आस-पास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई तो होमसाइंस कालेज रोड, स्टेशन रोड तरफ रिमझिम बारिश हुई। सुबह से शाम तक 4.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। शाम को भी मौसम सुहाना रहा, रात में छिटपुट बूंदाबांदी होती रही। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार वर्तमान में बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां मजबूती के साथ सक्रिय हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश करने वाली गतिवधियों में तेजी आएगी। दिन का पारा गिरा : बारिश के साथ ही नमी से दिन का तापमान 24 घंटे में चार डिग्री तक लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया। इंदौर में आज हो सकती है हल्की बारिश दक्षिण-दक्षिण पूर्वी दिशा से हवा चली। तापमान लगातार कम हो रहा है। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से गर्मी कम महसूस हुई। उमस से राहत रही। बीते चौबीस घंटों में दिन का तापमान 2.4 डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटा रही। विशेषज्ञ के मुताबिक बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

खजराना दर्शन में होगी परेशानी! 25 दिन के लिए बंद हुआ मुख्य सर्विस रोड लाखों भक्त आते हैं यहां

खजराना दर्शन में होगी परेशानी! 25 दिन के लिए बंद हुआ मुख्य सर्विस रोड लाखों भक्त आते हैं यहां इंदौर न्यूज़ : खजराना चौराहे से गणेश मंदिर तक की सर्विस रोड की मरम्मत का काम शुरू हो गया है, जिसके चलते यह मार्ग 25 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। नगर निगम ने मानसून से पहले सड़क सुधार की जिम्मेदारी ली है। इंदौर के खजराना चौराहे से गणेश मंदिर तक जाने वाले सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य नगर निगम द्वारा शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के चलते यह मार्ग अगले 25 दिनों तक बंद रहेगा, हालांकि मुख्य सड़क पर यातायात पूर्ववत चालू रहेगा। मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अब खजराना गांव की ओर से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। यह सर्विस रोड लंबे समय से जर्जर अवस्था में था और फ्लायओवर निर्माण के कारण इसकी स्थिति और खराब हो गई थी। नगर निगम ने अब मानसून पूर्व इस मार्ग की मरम्मत की जिम्मेदारी ली है, जिससे श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिल सके। नगर निगम ने उठाया काम, आईडीए ने जारी किया बजट इस मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी पहले इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को दी गई थी, लेकिन आईडीए द्वारा पहले ही नगर निगम को सर्विस रोड निर्माण के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करा दिया गया था। ड्रेनेज और जल आपूर्ति पाइपलाइन को स्थानांतरित करने में समय लगने के कारण काम में विलंब हुआ। अब नगर निगम द्वारा चारों दिशाओं के सर्विस रोड पर एक साथ कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे समय रहते सभी मार्गों को दुरुस्त किया जा सके। नगर निगम : के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने जानकारी दी कि सड़क मरम्मत के लिए आईडीए से तीन करोड़ रुपए का बजट मांगा गया था, जिसे स्वीकृति भी मिल गई है। इस बजट से विभिन्न इलाकों की सड़कों का सुधार किया जाएगा। हालांकि मास्टर प्लान की सड़कों में शामिल सुभाष मार्ग और छावनी क्षेत्र में अभी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। दूसरी ओर मालवीय नगर वाली सड़क पर मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया गया है।