Top 1 Astrologer in Indore

08 जुलाई 2025: सभी राशियों का दैनिक राशिफल

08 जुलाई 2025 का दैनिक राशिफल: जानिए आज सभी 12 राशियों के लिए क्या है भाग्य में, कौन-सा रंग रहेगा आपके लिए शुभ, क्या होगा लकी नंबर और कौन-से उपाय से मिलेगा सफलता का मार्ग।

मेष राशि (Aries): आपका दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने से बचें, क्योंकि संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है, जिससे भागदौड़ अधिक रहेगी। हालांकि, कोई खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। मित्रों के साथ कुछ समय बिताने से मानसिक राहत मिलेगी।
शुभ रंग:
लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

वृष राशि (Taurus): आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने का दिन है। सबको साथ लेकर चलने की आपकी कोशिश सफल हो सकती है। हालांकि, पार्टनरशिप में कोई कार्य करने से बचें। घरेलू जीवन में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत बनी रहेगी।
शुभ रंग:
सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय: माता लक्ष्मी को मिश्री और कमल का फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini): मेहनत और लगन से काम करने पर सफलता मिलेगी। किसी विवाद में ना पड़ना ही आपके लिए हितकर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से आत्मबल बढ़ेगा।
शुभ रंग:
हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: श्री विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer): रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले विचार-विमर्श करें। व्यापार में रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। नोरंजन में समय बिताकर मन को हल्का रखें।
शुभ रंग:
दूधिया सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें और ॐ सोमाय नमः का जाप करें।

सिंह राशि (Leo): भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि, क्रोध में आकर कोई निर्णय ना लें। कार्यों में जिम्मेदारी से जुटें और भाई-बहनों से संवाद करके संबंध बेहतर बनाएं। किसी जरूरतमंद की मदद करके मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग:
सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo): समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से थोड़ी कहासुनी संभव है। प्रेम और सहयोग की भावना आपको मजबूत बनाएगी।
शुभ रंग:
हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।

तुला राशि (Libra): परोपकार और मान-सम्मान प्राप्ति के लिए उत्तम दिन है। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा। प्रिय वस्तु वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग:
गुलाबी
शुभ अंक: 6
उपाय: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और राधा-कृष्ण मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):  व्यवसाय में लाभ और तरक्की के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जीवन स्तर सुधारने की दिशा में कदम उठाएं। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग:
मरून
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और “ॐ हनुमते नमः” का जाप करें।

धनु राशि (Sagittarius): वाद-विवाद से दूर रहें और अपने निर्णय स्वयं लें। आवश्यक कार्यों को समय से निपटाएं और नियमों का पालन करें। परिवार का सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा।
शुभ रंग:
पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और गुरु मंत्र का जाप करें।

मकर राशि (Capricorn): साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कला और कौशल में निखार आएगा। ईश्वर की भक्ति से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
शुभ रंग:
नीला
शुभ अंक: 8
उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं और शनिदेव का ध्यान करें।

कुंभ राशि (Aquarius): मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। पुराने लेनदेन से थोड़ी समस्या हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग:
आसमानी
शुभ अंक: 4
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

मीन राशि (Pisces): भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिल सकती है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
शुभ रंग:
पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: पीले वस्त्र दान करें और गुरु बृहस्पति की पूजा करें।

इंदौर की अधिक जानकारी, हर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ विकल्प और स्थानीय अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Best Indore पर जरूर विजिट करें।

Facebook-logo-sign-blue-removebg-preview

100, 200

Fans

9

Subscribers

  • wao News

  • Home » rashiphal » 08 जुलाई 2025: सभी राशियों का दैनिक राशिफल