Top 1 Astrologer in Indore

आज का राशिफल – 17 जून 2025 (मंगलवार)

आज का राशिफल – 17 जून 2025 (मंगलवार)

राशिफल एक वैदिक ज्योतिषीय प्रणाली पर आधारित पूर्वानुमान है, जो किसी व्यक्ति की चंद्र राशि या लग्न राशि के आधार पर बताया जाता है। इसमें ग्रहों (सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध आदि) और नक्षत्रों की वर्तमान स्थिति को देखकर बताया जाता है कि आज का दिन, सप्ताह, माह या वर्ष आपके लिए कैसा रहेगा।

 मेष राशि

आज का दिन कुछ मानसिक तनाव ला सकता है, विशेषकर परिवार में किसी की सेहत को लेकर। किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
🔹 शुभ रंग – नारंगी
🔹शुभ अंक – 9
🔹 उपाय – हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

 वृष राशि

व्यस्तता से भरा दिन रहेगा। स्वास्थ्य पर मौसम का असर पड़ सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। किसी विवाद में ना उलझें।
🔹 शुभ रंग – पीला
🔹शुभ अंक – 6
🔹उपाय – लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं।

 मिथुन राशि

परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी। इनकम में वृद्धि होगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में रुचि रखने वालों के लिए अच्छा समय है।
🔹 शुभ रंग – हरा
🔹 शुभ अंक – 5
🔹 उपाय – गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क राशि

आज शौक की चीजों पर खर्च बढ़ेगा। जरूरतमंद की मदद करें और जीवनसाथी से मतभेद को सुलझाएं। अचानक यात्रा से लाभ की संभावना है।
🔹 शुभ रंग – सफेद
🔹 शुभ अंक – 2
🔹 उपाय – शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।

सिंह राशि

धन संबंधित लाभ के योग हैं। खर्चों के बावजूद धन की कोई कमी नहीं रहेगी। किसी परिजन की तबीयत बिगड़ सकती है। संतान से वादा निभाना जरूरी होगा।
🔹 शुभ रंग – नारंगी
🔹 शुभ अंक – 1
🔹 उपाय – सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।

 कन्या राशि

समस्याओं से राहत मिलेगी। लेकिन लापरवाही से नुकसान हो सकता है। संतान के करियर में सुधार होगा। ऑनलाइन कार्यों में धोखे से बचें।
🔹 शुभ रंग – हरा
🔹 शुभ अंक – 3
🔹 उपाय – विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला राशि

मन में भ्रम रह सकता है, लेकिन कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है। धार्मिक यात्रा शुभ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
🔹 शुभ रंग – नीला
🔹 शुभ अंक – 6
🔹 उपाय – मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

संपत्ति से लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक तनाव हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल है।
🔹 शुभ रंग – गुलाबी
🔹 शुभ अंक – 8
🔹 उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल वस्त्र दान करें।

धनु राशि

नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। संतान की प्रगति से हर्ष होगा। पिताजी की सेहत पर ध्यान दें। कोई निर्णय जल्दबाज़ी में ना लें।
🔹 शुभ रंग – आसमानी
🔹 शुभ अंक – 3
🔹 उपाय – केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि

सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ अनचाहे खर्चे आएंगे। व्यापार में लाभ संभव है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
🔹 शुभ रंग – सुनहरा
🔹 शुभ अंक – 4
🔹 उपाय – शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

सामान्य दिन रहेगा। कुछ चिंता रह सकती है। योजनाबद्ध कार्यों से लाभ मिलेगा। मामा पक्ष से धन लाभ हो सकता है।
🔹 शुभ रंग – लाल
🔹 शुभ अंक – 7
🔹 उपाय – गाय को रोटी में गुड़ लपेटकर खिलाएं।

मीन राशि

मित्रों से सलाह मिलेगी। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक परिणाम न मिलने से तनाव रह सकता है। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है।
🔹 शुभ रंग – नीला
🔹 शुभ अंक – 2
🔹 उपाय – विष्णु भगवान को कमल का पुष्प अर्पित करें।